अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट्स, क्वाड्रुपेड्स और पहियों वाले रोबोटिक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिका को डर है कि इन रोबोट्स में लगे हाईटेक सेंसर्स संवेदनशील डेटा जुटा सकते हैं, जिससे देश के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
इस फैसले से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को फायदा हो सकता है, क्योंकि मस्क पहले ही चीन के रोबोटिक्स को अपने ऑप्टिमस रोबोट के लिए सबसे बड़ी चुनौती बता चुके हैं।