
बिस्तर से उठते ही नाक में खुजली और लगातार छींक आने की समस्या का सबसे आम कारण एलर्जिक राइनाइटिस होता है, जिसमें शरीर धूल या डस्ट माइट्स के प्रति अत्यधिक प्रतिक्रिया देता है।
तकिए और गद्दों में पनपने वाले डस्ट माइट्स गर्म और नमी वाली जगहों पर जीवित रहते हैं और सोते समय सांस के जरिए अंदर जाने पर सुबह लक्षण ज्यादा दिखाई देते हैं।
इससे राहत पाने के लिए चादर और तकिए के कवर हफ्ते में एक बार गर्म पानी में धोने चाहिए और घर की सफाई के लिए झाड़ू की जगह गीले कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।