अलगाववादी नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान को बलूचिस्तान से अपनी पूरी सेना और सुरक्षा बलों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
बलोच ने मांग की है कि पाकिस्तान सेना वापसी के समय अपने सभी हथियार, युद्धपोत, टैंक और भारी तोपखाना बलूचिस्तान में ही छोड़ दे।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने और पाकिस्तानी नागरिकों को क्षेत्र छोड़ने की अपील की है।