
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के विरोध और कम समय मिलने की शिकायतों के बाद हिंदी पीएचडी एडमिशन के इंटरव्यू रद्द कर दिए हैं।
यह इंटरव्यू 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाले थे, जिन्हें फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
छात्रों और छात्र संघ ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या और प्रक्रिया को लेकर विभाग के बाहर प्रदर्शन किया था।