
न्यू मैक्सिको की अदालत ने मेटा को युवाओं को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 567 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,000 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है।
जुर्माने की 420 मिलियन डॉलर की राशि युवाओं के इलाज और जागरूकता सेवाओं पर खर्च की जाएगी, जबकि बाकी राशि अगले पांच वर्षों में रोकथाम पर लगेगी।
मेटा पर यह कार्रवाई बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाने और प्लेटफॉर्म पर यौन शोषण से जुड़ी जानकारी छिपाने के गंभीर आरोपों के बाद हुई है।