
मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूमस्डे' की रिलीज से चार महीने पहले ही इसके स्पॉयलर पर चर्चा तेज हो गई है।
सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चल रही चर्चाओं के अनुसार, फिल्म में 'डॉक्टर डूम' के हाथों MCU के एक प्रमुख सुपरहीरो की मौत दिखाई जा सकती है।
फिल्म को लेकर फैंस में दीवानगी का आलम यह है कि रिलीज से काफी पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।