
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पानी की बर्बादी और पाइपलाइन लीकेज पर नजर रखने के लिए इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (IC3) का उद्घाटन किया है।
इस डिजिटल सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल ट्विन तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि पानी की मांग और संभावित खराबी का पूर्वानुमान लगाया जा सके।
यह प्रणाली चंद्रावल जल आपूर्ति परियोजना के पैकेजों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लगभग 10 प्रतिशत आबादी को कवर करेगी।