रांची में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।
पुलिस ने आरोपी की पहचान अमरनाथ पांडे के रूप में की है, जिसे हिरासत में लेकर धुर्वा थाने में पूछताछ की जा रही है।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के विरोध में जारी प्रदर्शन का शुक्रवार को 14वां दिन था, जिसमें छह प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।