
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत को जनता का ऐतिहासिक आशीर्वाद बताया है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की हार के लिए मणिकर्णिका घाट तोड़ने, अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के तिरस्कार और दालमंडी पर हुई कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया।
अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जनता अच्छी विदाई करती है लेकिन काशी वाले हमेशा के लिए पर्मानेंट विदाई कर देते हैं।