
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास एक निहंग सिख ने कृपाण से हमला कर दिया।
हमले में बादल के बाएं हाथ में चोट आई है और उन्हें टांके लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी इस घटना में घायल हो गए हैं।
पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमले के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।