
लेनोवो अपना नया लाइटवेट क्लाउड गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस 'Legion C700' आगामी 25 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है।
यह डिवाइस 7.82 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा और इसे विशेष रूप से स्ट्रीमिंग और क्लाउड प्ले फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
पारंपरिक हेंडहेल्ड डिवाइस के विपरीत, जो लोकल स्टोरेज पर गेम चलाते हैं, Legion C700 को Tencent START के साथ क्लाउड गेमिंग अनुभव देने के लिए पेश किया जा रहा है।