
डीएलएफ ने गुरुग्राम में बुजुर्गों के लिए 'द ऑरेवा' नाम से एक नया लग्जरी रिटायरमेंट प्रोजेक्ट पेश किया है जिसके सभी 172 घर बिक चुके हैं।
लगभग 1,985 करोड़ रुपये में बिके इन 45 मंजिला इमारतों के सभी घर 4 BHK हैं जिनकी औसत कीमत करीब 11.5 करोड़ रुपये है।
इन घरों में प्राइवेट बालकनी, तीन कारों की पार्किंग के अलावा बुजुर्गों की सुविधा के लिए ऑन-साइट मेडिकल सेंटर और वेलनेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।