
विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर के खतरे को कम करने के लिए तंबाकू और धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाना सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
स्वस्थ खानपान में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को प्राथमिकता दें, जबकि प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट और अत्यधिक चीनी के सेवन से बचना चाहिए।
नियमित व्यायाम, योग और तनाव मुक्त जीवनशैली के साथ-साथ शुरुआती लक्षणों जैसे अचानक वजन घटने या शरीर में गांठ को नजरअंदाज न कर तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।