
Zebronics ने भारत में Zeb-PixaPlay 72 Plus स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है।
यह प्रोजेक्टर Android 12 पर चलता है और इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी, Miracast और iOS स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी का दावा है कि यह बजट प्रोजेक्टर यूजर्स को घर पर ही बड़ी स्क्रीन पर मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान करेगा।