तुर्की में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का एफ-16 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि विमान के पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और वह सुरक्षित है, हालांकि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया।
यह विमान उसी श्रेणी का है जिसे पाकिस्तान ने भी अमेरिका से खरीदा है, जिससे अब इन विमानों की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।