
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार तिब्बत में गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:33 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का सबसे तेज भूकंप महसूस किया गया।
चार घंटे के दौरान तिब्बत में भूकंप के कुल 13 झटके लगे, और केंद्र धरती की सतह से लगभग 173 किलोमीटर गहराई में ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर था।
प्राथमिक रिपोर्टों में अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।