बांग्लादेश सरकार अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण के लिए चीन से J-10CE मल्टीरोल फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना पर काम कर रही है।
सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने बताया कि खरीद का मसौदा तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसे चालू वित्तीय वर्ष या अगले बजट में शामिल किया जा सकता है।
सरकार का दावा है कि 5 अगस्त 2024 के बाद मिली 'दूसरी आजादी' के कारण ढाका अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम है।