
राष्ट्रीय पोषण संस्थान के शोध में पाया गया है कि विटामिन डी-3 मांसपेशियों की मजबूती और हृदय की कार्यप्रणाली में विटामिन डी-2 की तुलना में कहीं अधिक असरदार है।
चूहों पर किए गए अध्ययन में देखा गया कि विटामिन डी-3 लेने वाले समूहों में मांसपेशियों के फाइबर का आकार और शारीरिक ताकत डी-2 लेने वालों की तुलना में तेजी से बहाल हुई।
वैज्ञानिकों के अनुसार, विटामिन डी-3 मुख्य रूप से धूप और पशु-आधारित स्रोतों से मिलता है, जबकि डी-2 पौधों और यीस्ट से प्राप्त होता है, जो शाकाहारी डाइट में अधिक प्रचलित है।