
कई लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद के बाद भी सुबह थकान महसूस होती है, जिसका एक कारण जबड़े की छोटी बनावट भी हो सकती है।
छोटा या पीछे की ओर जबड़ा होने पर सोते समय जीभ सांस की नली को संकरा कर देती है, जिससे ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का खतरा बढ़ जाता है।
इस स्थिति में रात के समय बार-बार सांस रुकने से नींद पूरी तरह आराम देने वाली नहीं रहती, जिससे दिनभर सुस्ती और थकान बनी रहती है।