
सितंबर तिमाही में एयरटेल से जुड़ने वाले नए मोबाइल यूजर्स की संख्या जून तिमाही के मुकाबले 78 फीसदी घटकर केवल 7.2 लाख रह गई है।
कंपनी की मंथली चर्न रेट भी जून के 2.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर तिमाही में 2.9 प्रतिशत हो गई, जिससे हर महीने लगभग 11 लाख अतिरिक्त यूजर्स ने नेटवर्क छोड़ा।
धीमी रफ्तार के बीच एयरटेल को कुछ ही महीनों पहले बंद किया गया 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 1GB डेली डेटा के साथ दोबारा शुरू करना पड़ा है।