
दिल्ली में सितंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 50 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है।
एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह 17,220 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया, जिसके चलते 1.01 लाख से अधिक कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं।
सितंबर के पहले सप्ताह में मलेरिया के भी 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि इस साल अब तक डेंगू या मलेरिया से किसी मौत की सूचना नहीं है।