अजिंक्य रहाणे ने 2022 दिलीप ट्रॉफी के दौरान यशस्वी जायसवाल को स्लेजिंग से रोककर उन पर लगने वाले 4 मैच के बैन को टाल दिया था।
मैच रेफरी वेंगलिल नारायणन कुट्टी ने रहाणे के हस्तक्षेप के बाद जायसवाल के खिलाफ तैयार किया गया बैन का लेटर सबके सामने फाड़ दिया था।
रहाणे ने बताया कि उस समय स्थिति हाथ से निकल रही थी और टीम के कप्तान के तौर पर उन्हें जायसवाल को अनुशासित करना जरूरी था।