तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका शुक्रवार को आधिकारिक रूप से वापस ले ली है।
संगीता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होकर याचिका वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया है।
साल 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर्ड हुई इस शादी के बाद संगीता ने 2026 में तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए थे।