
कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में शनिवार शाम एबीवीपी ने दीवारों पर 'फ्री पीओके' और 'फ्री अक्साई चिन' जैसे नारे लिखकर नया विवाद खड़ा कर दिया।
छात्रों ने वामपंथी संगठनों पर निशाना साधते हुए 'लेनिनवाद खत्म हो' और 'जादवपुर में फिर राष्ट्रवाद स्थापित हो' जैसे संदेश भी दीवारों पर लिखे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर परिसर की दीवारों से कथित देशविरोधी नारों को मिटाकर उन पर चूना कर दिया गया था।