
डाक विभाग के सात कर्मचारी संगठनों ने सरकार से 2025-26 के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का भुगतान आगामी 17 अक्टूबर तक करने की मांग की है.
यूनियनों ने कहा है कि दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहारों के दौरान कर्मचारियों के पारिवारिक खर्च बढ़ जाते हैं, इसलिए वित्तीय मदद जरूरी है.
इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने बोनस कैलकुलेशन के लिए वेतन सीमा को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने की मांग भी उठाई है.