
बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बड़े साइबर हमले की आशंका है, जिसमें एक हैकर ने बैंक के सर्वर से 1TB डेटा चोरी कर उसे डार्क वेब पर अपलोड करने का दावा किया है।
यह घटना देश के किसी भी बैंक पर हुए अब तक के सबसे बड़े साइबर हमलों में से एक मानी जा रही है।
बैंक के सर्वर से लीक हुए इस डेटा में ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि बैंक की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।