
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा PM-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब देश पर संकट या ईरान का तनाव आता है तो ये लोग खाद और गैस की अफवाह फैलाकर देश में अफरातफरी फैलाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि 2013 की तुलना में आज देश का कृषि बजट 5 गुना बढ़ गया है और डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे ₹50 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंचे हैं।