
मोबाइल चिपसेट निर्माता मीडियाटेक ने अपनी नई फ्लैगशिप मोबाइल चिप 'डाइमेंसिटी 9600 प्रो' को लॉन्च कर दिया है, जो टीएसएमसी की 2एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार की गई पहली स्मार्टफोन चिप है।
इस नई चिप में सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 17 प्रतिशत और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है, जबकि मल्टी-कोर पावर की खपत में 61 प्रतिशत तक की कमी आई है।
इसमें डेडिकेटेड एनपीयू और एजेंटिक एआई इंजन दिया गया है, जो ऑन-डिफवाइस एआई मॉडल को प्रोसेस करने के साथ बेहतर गेमिंग और 4K स्लो-मोशन वीडियो को सपोर्ट करता है।