
भारत ने नई दिल्ली में 20-21 नवंबर 2026 को होने वाली एससीओ की सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की बैठक के लिए पाकिस्तान को औपचारिक रूप से न्योता भेजा है.
पाकिस्तानी मंत्री औरंगजेब खान खिची को पिछले हफ्ते भेजे गए इस निमंत्रण पर इस्लामाबाद की तरफ से अंतिम फैसला होना अभी बाकी है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मई 2025 में हुए सैन्य तनाव के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने किसी वरिष्ठ पाकिस्तानी मंत्री को ऐसा न्योता दिया है.