
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निलंबन की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ राकेश कुमार सिंह और वकील शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.
याचिका में आरोप है कि सीईसी ने दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना फैसले और सॉफ्टवेयर में बदलाव किए हैं.