
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की 36 नई पीजी सीटों को मंजूरी दे दी है।
इस बढ़ोतरी के बाद रिम्स में पोस्ट ग्रेजुएट की कुल सीटों की संख्या 176 से बढ़कर अब 212 हो गई है।
यह इजाफा कुल 7 विभागों में किया गया है जिससे झारखंड के मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षा पाने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।