
ललितपुर के ब्लॉक बार के हीरापुर गांव में 5 सितंबर को एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने केवल लार्वानाशक दवा छिड़ककर औपचारिकता पूरी कर दी।
गांव में न तो मरीजों की स्क्रीनिंग की गई और न ही बुखार के अन्य संदिग्ध मामलों की स्लाइड बनाई गई, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि दवा का छिड़काव किया गया है, लेकिन स्क्रीनिंग न होने की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।