
पूर्व घरेलू क्रिकेटर रचित भाटिया ने एक स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली प्रीमियर लीग और आईपीएल में मैच फिक्सिंग से जुड़े बड़े दावे किए हैं.
29 वर्षीय ऑलराउंडर रचित ने घरेलू क्रिकेट में नागालैंड के लिए 6 फर्स्ट क्लास मैच और दो टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वह कभी आईपीएल नहीं खेले हैं.
स्टिंग रिपोर्ट के अनुसार भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स के पांच मैचों की अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों को देने और प्रत्येक मैच के 60 लाख रुपये लेने का दावा किया है।