
2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने यूपीएससी परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी और वह वर्तमान में नोएडा की जिलाधिकारी हैं।
प्रशासनिक सेवा के साथ ही वह एक कुशल शूटर भी रही हैं, जिन्होंने केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।
रूपम इससे पहले कासगंज में डीएम और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में एडिशनल सीईओ के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं और जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से भी जुड़ी थीं।