
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया।
शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शाम 5:45 बजे द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है, जिसमें सीमा विवाद, व्यापार घाटे और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।
राष्ट्रपति शी लगभग सात साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं, और उनके प्रतिनिधिमंडल में काई ची और विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हैं।