मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के शाहजहांपुर स्थित पैतृक घर और संपत्तियों पर बैंक ने कर्ज न चुकाने के कारण कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
राजपाल यादव पर कुल 16 करोड़ रुपये का लोन बकाया है, जिसे चुकाने के लिए बैंक ने उन्हें 34 दिनों का अंतिम समय दिया है।
यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया, तो बैंक 9 सितंबर को उनकी 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की दो संपत्तियों की खुली नीलामी करेगा।