पाकिस्तान के तक्षशिला में 14 अगस्त को 28 वर्षीय मशहूर टिकटॉकर शमसो बीबी (आयशा गिलामना) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
आयशा के पिता ने कौसर और जावेद नाम के व्यक्तियों पर पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जिनकी शिकायत पहले इस्लामाबाद में दर्ज कराई गई थी।
पाकिस्तान में 2025 के शुरुआती छह महीनों में 700 से अधिक महिलाओं की हत्या हुई है, जिसमें ऑनर किलिंग और सोशल मीडिया पर सक्रिय महिलाओं को निशाना बनाने के मामले शामिल हैं।