
गूगल ने अपने किफायती स्मार्टफोन Pixel 10a की कीमत भारत और अमेरिका सहित अन्य बाजारों में बढ़ा दी है।
भारत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत में सीधे 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह अब 55,999 रुपये में मिलेगा।
अमेरिका में भी इस फोन का 128GB मॉडल अब 499 डॉलर के बजाय 599 डॉलर में उपलब्ध होगा।