
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश की सबसे बड़ी निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम 3 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.
कंपनी ने शनिवार, 3 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से देशभर के अपने 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर बढ़ी हुई कीमतें लागू कर दी हैं.
इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में नायरा का पेट्रोल 119.54 रुपये और डीजल 103.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं.