एटा में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
जिले में अब 24,646 किशोरियों को टीका लगाने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 20,596 किशोरियों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए 3,004 सत्र संचालित किए हैं और अलीगंज ब्लॉक में अब तक सर्वाधिक 3,145 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है।