
महोबा में चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने सरकारी बीज गोदाम के प्रभारी सोनू यादव को किसानों के लिए आए चने के बीज की कालाबाजारी करते पकड़ा.
विधायक ने प्रभारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारे और कहा कि वह अखिलेश यादव से मिला हुआ है. वीडियो वायरल हो रहा है.
पुलिस ने पिकअप से करीब सौ बोरी बीज बरामद किए, जिनकी कीमत 4-5 लाख रुपये है. प्रभारी और दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.