
ब्रिटेन की 30 साल की लिज़ ईस्ट ने चार साल तक आपराधिक मामलों की वकालत करने के बाद तनाव के चलते फुल-टाइम डॉग वॉकर का पेशा अपना लिया है।
वह एक कुत्ते के लिए करीब 14 पाउंड यानी 1,800 रुपये प्रति घंटे चार्ज करती हैं और रोजाना 20 से 30 कुत्तों की देखभाल करती हैं।
इस नए काम से उनकी रोजाना की कमाई लगभग 300 से 400 पाउंड यानी करीब 38,500 से 51,400 रुपये तक हो रही है।