मिर्जापुर द मूवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है और यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का कुल रनटाइम 197.19 मिनट यानी 3 घंटे 17 मिनट है, जिसकी कहानी सीरीज के पहले सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के बीच की घटनाओं पर आधारित है।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।