
बॉर्डर 2 में नजर आ चुकी अहान शेट्टी और आन्या सिंह की जोड़ी अब विक्रम भट्ट की आगामी हॉरर फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' में फिर साथ दिखेगी.
यह फिल्म 2008 की हिट हॉरर फिल्म '1920' फ्रेंचाइजी की छठी कड़ी होगी और इसमें आन्या सिंह फीमेल लीड रोल निभाएंगी.
विक्रम भट्ट, रूपा पंडित और राहुल दुबे द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है.