सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8 आज से भारत में Samsung.com, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
लॉन्च के शुरुआती 72 घंटों में ही कंपनी को 2,71,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को 7000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
Galaxy Z Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है, जबकि Galaxy Z Flip8 के बेस मॉडल की कीमत 1,24,999 रुपये तय की गई है।