
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए हैं।
मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 133 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।
शुरुआती दोनों टेस्ट हारकर पाकिस्तान पहले ही सीरीज गंवा चुका है और इस मैच में भी उसकी हार तय नजर आ रही है।