
बिहार में नेपाल के तराई और गंडक जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच 17 संवेदनशील जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शनिवार (26 सितंबर 2026) को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।
संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को मुस्तैद रहने, नाव व रेस्क्यू उपकरण तैयार रखने तथा टोल फ्री नंबर 1070 जारी करने के निर्देश दिए गए हैं.