मौसम विभाग ने 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।
इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में बिजली गिरने के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा है।
दिल्ली में 9 से 11 सितंबर के बीच बारिश का अलर्ट है, जहां कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।