सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक संवैधानिक अधिकार है।
सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अनुशासन जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करे।
अदालत ने पुलिस को प्रदर्शनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय करने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं को रोका जा सके।