
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण को सख्त बनाते हुए 1 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंपों पर बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के ईंधन देने पर रोक लगा दी है.
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मोबाइल फोन में एक विशेष ऐप इंस्टॉल की गई है, जिसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट स्कैन होते ही गाड़ी के प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच हो जाएगी.
वैध पीयूसी न होने पर चालकों को बिना पेट्रोल और डीजल लिए वापस लौटना पड़ेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलने की उम्मीद है.